शारदा नारायण हॉस्पिटल ने आयोजित कराया निःशुल्क जांच शिविर*






शारदा नारायन हॉस्पिटल की तरफ से एक  निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन ग्राम  रैकवारेडीह  में किया गया जिसमे शारदा नारायन हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार एव डॉ सतीश  के नेतृत्व  में निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण  किया गया जिसमे 250 मरीजो को देखा गया। सभी मरीज़ो का बी०पी,शुगर और सांस की जांच की गयी। शिविर में ठण्ड के दिनों में जोड़ो के दर्द से बचने के लिए डॉ राहुल ने मरीज़ो को उससे बचने के उपाय बताये तथा फिट रहने के व्यव्याम के तरीके बताये। आगे कोविड महामारी सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए डॉ सतीश ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के बारे में लोगो को जागरूक किया तथा उससे बचने के लिए बताया की हमें मास्क का उपयोग निरंतर तौर पे करना चाहिए ,भीड़भाड़ वाली जगह से जाने से बचना चहिये तथा जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो ज़रूर लगवाए। आगे डॉ सिंह ने बताया की ये सभी लोग का दायित्व  बनता है की वैक्सीन के लिए लोगो को जागरूक करे। इस मौके पर डॉ0 रामाशंकर यादव और ग्राम प्रधान संतराज यादव,गौरव सिंह,मनीष ,योगेश ,राजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का प्रतिनिधिमंडल किसके घर पहुँचा आर्थिक सहयोग करने
अवैध तमंचा के साथ 25हजार का ईनामी गिरफ्तार >>