जाने किसे बनाया गया दोहरीघाट थाना प्रभारी

दोहरीघाट थाना प्रभारी बने रामायण
जागरण संवाददाता, मऊ : पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने रविवार की देर रात दो निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन भेज दिया है। रिट सेल प्रभारी रामायण सिंह को दोहरीघाट थाने का प्रभार सेल सौंपा है। देर रात दोहरीघाट प्रभारी को हटाए जाने से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी ने कहा कि पुलिस स्थापना की बैठक में दोनों निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का निर्णय लिया गया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


