भरत भैया मधुबन से बसपा उम्मीदवार बने





मधुबन :  बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को मधुबन के गांधी मैदान में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंटू ने बताया कि इसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता भरत सिंह ने 500 समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने भरत सिंह को मधुबन विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कहा कि प्रदेश की जनता को पार्टी को मजबूत करने का समय आ गया है।

 

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विशेषाधिकार समिति ने पूर्व एसपी इलामरन, डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी और पूर्व एसओ को किया तलब