गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी, जनपद में आचार संहिता लागू





 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल दिनांक 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026, नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद वर्धन ने बताया कि निर्वाचन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही गांव के दो युवकों की मौत
पति ने पत्नी सहित दो पुरोहित को मारी गोली, तीनों की मौत >>