भाजपा महामंत्री सचिंद्र सिंह बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष





 

मऊनाथ भंजन: रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन का 47वां वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती पूनम गुलाटी जी रही और क्लब के सचिव डॉक्टर एके सिंह जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिंद्र सिंह को एवं सचिव डॉक्टर यश खालिद ने नवनिर्वाचित सचिव डॉ मोहम्मद असलम को रोटरी कालर पहनाया तत्पश्चात क्लब द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक नंबर प्राप्त करने वाली 10 छात्राओं को साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया क्लब द्वारा किए जा रहे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को देखकर छह सदस्य ने बोर्ड की सहमति के आधार पर रोटरी क्लब ज्वाइन किया जिसमें मुख्य रूप से प्रवीण कुंवर सिंह संतोष अग्रवाल ऋषभ सिंह डॉक्टर अमित उपाध्याय सुमित सिंह मौर्य एवं सुरेंद्र यादव रहे श्रीमती पूनम गुलाटी ने सभी को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी ज्वाइन कराया l वर्ल्ड 2025 26 में विशिष्ट प्रदर्शन के आधार पर रोटरी क्लब के सदस्यों को सम्मानित करने का कार्य श्रीमती पूनम गुलाटी ने किया lअपने संबोधन में श्रीमती गुलाटी ने क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी वर्ष के लिए नई कार्ययोजनाओं को साझा किया l नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते देते हुए समाज के प्रति प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने क्लब के पूर्व के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा क्लब ने जो स्नेह आशीर्वाद मुझे अध्यक्ष बनाकर दिया है मैं पूर्ण प्रयास करूंगा कि सभी को साथ लेकर रोटरी को और गतिमान करूं l कार्यक्रम से पूर्व देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पारसनाथ सिंह जी की स्मृति में बने द्वार का लोकार्पण एवं बरपुर पोखरा पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया इंस्टॉलेशन कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर असगर अली सिद्धकी रहे सचिव मोहम्मद असलम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया l संचालन रोटरी फाउंडर मेंबर एवं क्लब ट्रेनर डॉक्टर एससी तिवारी ने किया कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर विपिन बिहारी शर्मा डीजीआरएच जितेंद्र रखोलिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रशांत नगर फाउंडर मेंबर शमीम अहमद क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉक्टर संजय सिंह जी डॉ एकिका सिंह जोन नाइन के जोनल सेक्रेटरी प्रदीप सिंह आगामी प्रेसिडेंट सुजीत सिंह अजीत सिंह बाल कृष्ण थरड पुनीत श्रीवास्तव शैलेंद्र मिश्रा सूर्य प्रकाश दुबे सौरव बरनवाल तेज प्रताप तिवारी शाहिद कमल जमाल अर्पण डॉ पुष्पेंद्र सिंह प्रतीक जयसवाल राकेश अग्रवाल अनूप अग्रवाल डॉ गंगासागर सिंह रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष विशाल शर्मा सेक्रेटरी डॉक्टर रघुनंदन अग्रवाल देव भास्कर तिवारी राकेश गर्ग आलोक खंडेलवाल केके अग्रवाल अतुल विजय बहादुर पाल इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह मीना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ll



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने किसे बनाया गया दोहरीघाट थाना प्रभारी
जाने मऊ के तमसा नदी से क्यों हटा पीपा पुल >>