डीजल चोरी गिरोह से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

मऊ : डीजल चोरी करने वाले गिरोह से गुरुवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीन और आरोपित का नाम प्रकाश में आया है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी गोरखपुर और मऊ के रहने वाले है।
1. उपेन्द्र राजभर पुत्र सुबाष राजभर निवासी शत्रुघ्न पुर थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर (मुठभेड में घायल तथा 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद)
2. त्रिपेश दूबे पुत्र घनश्याम दूबे निवासी भोपा बाजार वार्ड नं0 03 थाना चौरी जनपद गोरखपुर (बरामदगी 01 अदद 12 बोर कट्टा व 1 अदद मिस कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस)
3. धीरज पुत्र राजकुमार निवसी मटियारा थाना बिदनू जनपद कानपुर हाल पता रामनगर करजहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान पुत्र वंशु पासवान निवासी रामनगर करजहा धूसी टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
फरार आरोपी
1. अजू पुत्र अज्ञात निवासी मुंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. आदित्य जायसवाल पुत्र अज्ञात निवासी मुंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कृष्णा गौंड पुत्र अज्ञात निवासी युसुफपुर थाना रामपुर जनपद मऊ


