रागी की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की बिगड़ी तबीयत





 

 

मऊ : बोआई से बचे कीटनाशक युक्त रागी (मंडुआ) की रोटी खाने से रविवार की सुबह घोसी कोतवाली क्षेत्र के केरमा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थित बनी हुई है।

घोसी कोतवाली के केरमा गांव निवासी रामबली यादव मंडुआ का बीज जुलाई माह में राजकीय कृषि बीज भंडार से लाए थे। बुआई के बाद बीज बच जाने के बाद घर में सुरक्षित रख दिया। महिलाओं ने बीज को पिसवाकर उसकी रोटी बनाई और परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया। खाने के कुछ देर बाद 70 वर्षीय रामबली यादव, 62 वर्षीय गीता, 18 वर्षीय अंतिमा और 46 वर्षीय इंदु की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। फौरन चारों को घोसी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों की हालत स्थित है।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पति ने पत्नी सहित दो पुरोहित को मारी गोली, तीनों की मौत
पुलिस टीम पर हमला करने में ग्राम प्रधान सहित 101 पर एफआईआर दर्ज >>