जाने मऊ के तमसा नदी से क्यों हटा पीपा पुल

तूमसा नदी पर बना पीपा पुल हटा, मोहल्लावासियों ने किया विरोध
मऊ : नगर के हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर बने पीपा पुल को तीन माह के लिए हटा दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ला के लोग विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर आक्रोश को शांत कराया। कहा कि तीन माह बाद इसे फिर लगा दिया जाएगा।
नगर के ख्याजाजहांपुर वार्ड के कोल्हाड़ मोहल्ला को शहर से जोड़ने के तमसा नदी पर पीपज्ञ पुल का निर्माण किया गया था। इसका लाभ लगभग पांच हजार लोगों को मिल रहा था। नदी पर पीपा पुल होने से मोहल्ला व शहर के बीच की दूरी लगभग पांच से छह किमी कम हो गई थीं। लोगों को जरूरी कार्य के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलती थीं। इसको हटाने से तीन माह तक अत्यधिक दूरी तय कर शहर आना पड़ेगा। कोल्हाड़ मोहल्ला के लोग सड़क मार्ग की अत्यधिक दूरी तय कर शहर आने के बजाय नाव से नदी पार कर आते थे। इससे लोगों में जनहानि की आशंका बनी रहती थी। नाव से होने वाले आवागमन को रोकने के मोहल्ला के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर विकास व उर्जा मंत्री एके शर्मा को भी समस्या से अवगत कराया। इसका त्वरित समाधान करते हुए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से पीपा पुल का निर्माण कराया गया। इससे लोगों का आवागमन काफी आसान हो गया।
-----------------------
बारिश के मौसम में नदी के बहाव में अवरोध पैदा न हो, इसके लिए पीपा पुल को हटाया गया है। बारिश समाप्त होने पर अक्टूबर में पीपा पुल का निर्माण नदी पर करा दिया जाएगा।
सौरभ सिंह, एई, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड


