गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या





 

 गाजीपुर: शहर के फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या दी। हत्या के बाद बाइक सवार चारों बदमाश भाग निकले।

 घटना शुक्रवार की रात्रि 11 बजे के बाद की है। दो बाइकों पर सवार चार युवक होटल पर पहुंचे। वह गार्ड से बियर की मांग कर रहे थे। गार्ड में मना कर दिया। इस दौरान विनीत राय होटल से घर जाने के लिए निकले। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह होटल गोड़ऊर निवासी अधिवक्ता डब्लू राय का है। शक की सुई पूर्व में कटरा गैंग के युवाओं से हुए विवाद की तरफ है। तब युवाओं ने होटल में तोड़फोड़ की थी, जिसका मुकदमा चल रहा है। होटल मालिक आरोपितों के खिलाफ पैरवी कर रहे हैं। शक की सुई इन्हीं युवाओं पर है।

दरअसल, शहर में युवाओं का इंटरनेट मीडिया पर एक ग्रुप बना है, जिसका नाम कटरा गैंग है। युवाओं का किसी से विवाद होने पर मैसेज डालते ही फिल्मी अंदाज में युवाओं का समूह इकट्ठा हो जाता है। मारपीट व फायरिंग कर चला जाता है। हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल धराया, साथी फरार
हत्या में नामजद प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार >>