जाने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का प्रतिनिधिमंडल किसके घर पहुँचा आर्थिक सहयोग करने

घोसी लोकसभा के मानिकपुर असना निवासी रामविलास जो साइकिल का पंचर बनाकर और रिपेयरिंग करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दुकान में विगत 24 दिसम्बर की सायं आग लग गयी। जिससे सब कुछ जलकर ख़ाक हो गया। जब इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय को मिली तो उन्होंने तत्काल अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजे और उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान कराया ताकि वे अपनी दुकान पुनः स्थापित कर सके और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस मौके पर शिवप्रताप यादव मुन्ना , रामजन्म यादव , संतोष राय , श्याम यादव, प्रभात राय, अशोक साहनी, शशांक राय आदि लोग रहे ।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


