अवैध तमंचा के साथ 25हजार का ईनामी गिरफ्तार





 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 26 दिसम्बर को थाना *कोतवाली पुलिस तथा स्वाट टीम को* उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान ककरीहार मोड़ के पास से जरिये मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी कर एक शातिर इनामिया (25 हजार रूपये) अपराधी अनुज यादव उर्फ प्रिंस पुत्र रवीन्द्र नाथ यादव निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त गिरफ्तार अपराधी थाना दक्षिणटोला के मु0अ0सं0 136/21 धारा 392,411,41,120बी भादवि0 व मु0अ0सं0 136/21 धारा 307,352,34 भादवि0 मे वांछित था जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उक्त अभियुक्त के विरुध्द जनपद के विभिन्न थानों पर गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 12 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 517/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

 *गिरफ्तार अभियुक्त-* 
 *1* . अनुज यादव उर्फ प्रिंस पुत्र रवीन्द्र नाथ यादव निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ।

 *बरामदगी* -
 *1* . एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर।

 *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 
निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी *प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली* , उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव, का0 मनीष कुमार, का0 राहुल कुमार *थाना कोतवाली* ।
उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव *प्रभारी स्वाट टीम* , हे0का0 राजू सिंह, हे0का0 अजय यादव, का0 लायक हुसैन, का0 अमरनाथ मौर्या, का0 अजित यादव, हे0का0चा0 शत्रुघन यादव *स्वाट टीम मऊ* ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शारदा नारायण हॉस्पिटल ने आयोजित कराया निःशुल्क जांच शिविर*
पुलिस अधीक्षक मऊ ने लिया रात्रि कर्फ्यू का जायजा >>