मऊ में ट्रेलर स्कॉर्पियो की टक्कर में पिता पुत्र सहित पांच की मौत

मऊ -वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के समीप शनिवार की भोर में तीन बजे चालक को झपकी आने से स्कार्पियो दूसरी लेन पर जाकर ट्रेलर से टकरा गई। इससे पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। गोरखपुर जनपद के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव रांची से लड़की मंशा की शादी कर वापस गोरखपुर जा रहे थे। शादी 20 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी। इसके बाद पत्नी, बेटा और दो चालक के साथ परिवार घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार की भोर में हादसा हो गया। मृतकों में 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय अर्चना, 27 वर्षीय कृतार्थ, चालक बिहार प्रांत के गया जिले के मोहनपुर थाना के मटिहानी निवासी 20 वर्षीय रविन्द्र यादव व 28 वर्षीय . पुरुषोत्तम कुमार शामिल है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


