घर के बाहर बैठे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर





 

मऊ : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चकेश्वर गांव में गुरुवार की देर शाम घर के बाहर बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ व कमर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग बदमाशों को दौड़ा लिया। माैके से भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के चकेश्वर निवासी 18 वर्षीय ऋषि प्रताप गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान बाइक सवार कई अज्ञात बदमाश पहुंचे और ऋषि को लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। गोली ऋषि के बांह व कमर में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और हिम्मत करके बदमाशों का पीछा कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। वहीं माैके से अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जहानागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क
मऊ में ट्रेलर स्कॉर्पियो की टक्कर में पिता पुत्र सहित पांच की मौत >>