जहानागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

आजमगढ़ : जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा गैंग्स्टर एक्ट के तहत अपराधियों और माफियाओं की अवैध संपत्ति कुर्क करने की लगातार कार्रवाई की जा रही रही है। रविवार को जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गैंग्स्टर एक्ट के आरोपित और माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी संजय यादव निवासी जिगरसंडी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ मूल निवासी ग्राम बनकटा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई करीब 6.20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई, संजय यादव ने यह भूमि अपने भाई व उनकी पत्नी के नाम से खरीदी थी। कुर्क की गई संपत्ति में जिगरसंडी व अनेई गांव स्थित चार गाटा की कुल 0.636 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 6.20 करोड़ रुपये के आसपास है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


