जिला बचत अधिकारी निलंबित





 मऊ : अभिकर्ताओं की नियुक्ति व नवीनीकरण में अनियमितता की शिकायत निदेशालय में की गई थी। जांच में दोषी मिले जिला बचत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला बचत अधिकारी डा़ शैलेश कुमार पर अभिकर्ताओं ने नियुक्ति व उत्पीड़न की शिकायत निदेशालय में की थी। मामले की जांच देवीपाटन मंडल के गोंडा जनपद के उपनिदेशक विजय कुमार ने 27 नवंबर 2025 को स्थलीय जांच की। इसमें जिला बचत अधिकारी दोषी मिले। इसकी रिपोर्ट उपनिदेशक ने निदेशालय को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर अनियमितता का दोषी मानते हुए निदेशक राष्ट्रीय बचत दीपक कुमार ने निलंबित कर लखनऊ स्थित बचत निदेशालय से संबद्ध कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में ट्रेलर स्कॉर्पियो की टक्कर में पिता पुत्र सहित पांच की मौत
किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल धराया, साथी फरार >>