कार ने युवक को 50 मीटर घसीटा, युवक की मौत के बाद मातम





मऊ : शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को बड़े बेटे के मौत की सूचना मिलते ही मातम पसर गया। मुहम्मदाबाद कोतवाली के कटकटी मोड चट्टी के पास शनिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे बाइकों की आपस में टक्कर से युवक बीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने कुचलते हुए 50 मीटर तक घसीट कर ले गई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर की मौके पर मौत हो गई और उसकी मौसेरी बहन 17 वर्षीय लाली घायल हो गई। कार व चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मुहम्मदाबाद कोतवाली के सियाबस्ती गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर पुणे रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके छोटे भाई का विवाह 24 अप्रैल को निश्चित था। इसमें शामिल होने के लिए घर गया था। सुबह घर से घोसी कोतवाली के पीवाताल गांव मौसेरी बहन को लेने के लिए बाइक से गया था। वापस लौटने समय गांव जाने के कटकटी मोड़ पर जैसी ही घूमा, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसके कारण धमेंद्र बीच सड़क पर गिर गया और उसकी मौसेरी बहन दूसरी तरफ फेंका गई। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर युवक काे कुचल दिया। वहीं, चालक भागने के चक्कर में कार में फंसे युवक को 50 मीटर तक घसीटता रहा। यह देख स्थानीय लोगों ने कार सहित चालक को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवती को पास एक ही अस्पताल में भर्ती कराया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हाईस्कूल में मऊ का चंद्रा पब्लिक स्कूल बना जिला टापर
बड़ी आतंकी साजिश रच रहे आजमगढ़, बिहार से चार आतंकी गिरफ्तार >>