बड़ी आतंकी साजिश रच रहे आजमगढ़, बिहार से चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार आतंकियों को आजमगढ़, बिहार, भुवनेश्वर, मुंबई से किया गिरफ्तार। इनमें एक के पास आइईडी भी बरामद। इंटरनेट मीडिया पर विभिन्न ग्रुपों के जरिये डिजिटल स्लीपर सेल भी जोड़ रहे थे। इन्हीं ग्रुप पर खिलौने वाली कार में बम, बाल बेयरिंग, रिमोट, कीलें आदिक के जरिये कैसे बम तैयार हो, इसको लेकर भी चैट मिले। जिहाद, गजवा ए हिंद से थे प्रभावित, इससे जुड़े भी चैट मिले। इंटरनेट मीडिया पर आतंकी संगठनों को बढ़ावा दे रहे थे। युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए जोड़ने की कोशिश में लगे थे। गिरफ्तार आतंकियों में हमाद, शेख इमरान, सोहेल, मौसेब शामिल। हाल ही में खिलौने के जरिये दिल्ली में कई जगह धमाके करने की तैयारी का भी पर्दाफाश हुआ था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


