हाईस्कूल में मऊ का चंद्रा पब्लिक स्कूल बना जिला टापर

मऊ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार की शाम हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट आते ही सभी स्कूलों की निगाहे कंप्यूटर और मोबाइल पर टीक गई। लगभग आधे घंटे बाद आए सम्पूर्ण रिजल्ट में चंद्रा पब्लिक स्कूल ने सभी स्कूलों को पीछे छोड़ जिला टापर बन गया। चंद्रा पब्लिक स्कूल की आस्था चौहान ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में जिले के टापर चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला। इसके किए शिक्षक के साथ साथ छात्र भी बधाई के पात्र है। कहा कि स्कूल की तरफ से बेहतर और आधुनिक शिक्षा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की गई है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


