90 शिक्षकों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने में दो गिरफ्तार





 

मऊ : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव का पीआरओ व बीएसए अधिकारी बनकर ट्रांसफर, पोस्टिंग व जांच समाप्त कराने के नाम पर 90 शिक्षकों से डेढ़ से दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना के रहपुरा जागीर निवासी नरेंद्र पाल व सीवीगंज टेवुलिया निवासी सौरभ पाल को घोसी कोतवाली पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। इसमें फरार दिल्ली प्रदेश के आर्य नगर निवासी विक्रम मिश्रा की तलाश पुलिस कर रही है। इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान दी।

 

बताया कि आरोपितों ने दोहरीघाट थाना के मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी व कंपोजिट विद्यालय रिसाव में तैनात महिला शिक्षक चिंता देवी को फोन किया गया। आरोपितों ने महिला शिक्षक को बताया कि कैंसर पीड़ित शिक्षक की तैनाती के लिए आप को लखनऊ स्थानांतरित किया जा रहा है। इसको रोकवाने के लिए 50 हजार रुपये लगेगा। इस झांसे में आकर महिला शिक्षक ने ठग द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 50 हजार रुपये भेज दिया। इसकी पड़ताल करने पर महिला शिक्षक को ठगी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत महिला शिक्षक की बेटी ने घोसी कोतवाली में दर्ज कराया था। इसकी जांच के दौरान तीन आरोपितों का नाम प्रकाश में आया। इसमें दो को गिरफ्तार किया गया और एक फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपित इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिक्षक की जानकारी प्राप्त करते थे। इसके बाद संबंधित शिक्षक के तैनाती गांव के प्रधान का नंबर गुगल से निकालकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव का पीआरओ व बीएसए अधिकारी बनकर फोन करते थे। इसके बाद संबंधित शिक्षक के विरुद्ध जांच प्रचलित होने व स्थानांतरण की बात कहकर शिक्षक से बात करने के नंबर देते थे। शिक्षक के बाद करने पर ठग डराते धमकाते और रुपये की मांग करते थे। इससे बचने के लिए शिक्षक द्वारा पैसा देेने की बात कहते ही वाट्सएप से स्कैनर भेज कर आनलाइन धनराशि मंगाकर सिम बंद कर देते थे। बताया कि आरोपित के पास से नौ मोबाइल नंबर व एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनरायण का निधन, शोक
हाईस्कूल में मऊ का चंद्रा पब्लिक स्कूल बना जिला टापर >>