सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

घोसी मधुबन मार्ग पर गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे जामडीह में संचालित एक निजी अस्पताल के सामने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मधुबन क्षेत्र के बीबीपुर निवासी रमेश की पत्नी ने घोसी स्थित एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान राजकुमार यादव के 30 वर्षीय भाई आजाद यादव उर्फ अज्जू, गांव के 29 वर्षीय बेचन यादव व 28 वर्षीय प्रमोद यादव घोसी पहुंचे। जच्चा बच्चा का हाल लेने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे..
तीनों अभी जामडीह से गुजर ही रहे थे कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया..
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


