मऊ पुलिस हाथ जोड़ कर लोगो से क्या कर रही निवेदन





कोरोना वायरस को रोकने के जिला प्रशासन ने मंगलवार को किराना दूध सब्जी दवा नवरात्री पर्व को देखते हुए फल आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया वही रेल राजकीय परिवहन की गाड़ियां के साथ ही प्राइवेट सवारी बस टेम्पो व ई रिक्सा को भी बंद करने का निर्देश दिया गया वही जनपद में धारा 144 लागू कर दी गयी है किसी को भीड़ इकठा करने व एक जगह एकत्रित होने  की अनुमति नही है सभी को अपने घरों में ही रहने के निर्देश दिए गये है अगर कोई बाहर निकलता है तो उससे पूछा जाएगा कि आप किन कारणों से बाहर घूम रहे सिर्फ दवा राशन दूध खरीदने के लिये अनुमति है वो भी जल्द से जल्द अपने करीब की ही दुकान से  खरीद कर वापस घर जाना होगा वही मंगलवार को बंद के बावजूद भी लोग अनावश्यक अपने घरों से बाहर घूमते हुये नजर जिसके बाद पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगो की गाड़ियों को सीज किया तो कुक्ष जगह पर पुलिस के लोगो ने हाथ जोड़ कर उन्हें  घरो में ही रहने के लिये कहा साथ ही कहा कि ये जो भी व्यवस्था और बन्द किये जा रहे है ये आप की सुरक्षा के लिये है हाथ जोड़ कर लोगो से सहयोग की अपेक्षा की है ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में 31 मार्च तक आवश्यक सामनो की दुकानों को छोड़ सब बन्द
किन-किन लोगों को एक माह का राशन निःशुल्क देगी सरकार >>