आर यस पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कालेज देवा दुल्लहपुर गाजीपुर को मिली मान्यता





माँ इसरावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आर आरयस पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कालेज देवा दुल्लापुर गाजीपुर में बीएससी नर्सिंग , एएनम ,डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक.डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्निशियन कोर्स की मान्यता होने से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है कालेज के प्रबंधक डॉ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग एवं anm जैसे कोर्स की मान्यता मिलना हम सभी लोगों के लिए गौरव की बात है कालेज के संस्थापक राम अवध पांडे जी ने बताया कि कम पैसों में बच्चे शिक्षा ले सकेंगे एवं उनको अब दूसरे शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा संस्थापक ने बताया कि मेरा सपना साकार हो गया पहले मैंने शिक्षा के क्षेत्र में उसके बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान दिया अब चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी जो हमने चाहा ईश्वर ने पूरा किया । कालेज के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार पटेल जी ने बताया कि शहर में तो हॉस्पिटल खोलना और चलाना आसान बात है पर इस ग्रामीण क्षेत्र में हॉस्पिटल के साथ साथ बीएससी नर्सिंग कोर्स खोलना और चलाना बहुत बड़ी बात है मुझे खुशी है कि मैं इस संस्था से जुड़ा हूं । इस मौके पर डॉ साधना तिवारी जी एमबीबीएस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए यह कॉलेज वरदान  है। इस ग्रामीण क्षेत्र मे मेडिकल कोर्स खुलने से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे । ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा इस खुशी के अवसर पर डॉ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि यह सब ईश्वर की कृपा से हुआ है एवं इस सफलता के पीछे माता पिता अपने परिवार के सभी सदस्य के आशीर्वाद से इतनी उपलब्धियां प्राप्त हुई साथ ही साथ उन सभी लोगो को भी धन्यवाद देता हूँ जो इस मुकाम तक पहुंचने में साथ खड़े रहे हैl



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राजीव राय पर हुये मुकदमे से सपा नाराज
मुख्यमंत्री का मऊ में कल होगा आगमन >>