दुकान के शटर का ताला तोड़ कर चोरी

कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भदसामानोपुर में बृहस्पतिवार की बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने बिल्डिंग मटैरियल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी सहित हजारो का सामान चुरा ले गए। सुबह दूकानदार जब दुकान खोलने गया तो शटर का ताला टुटा देख भौचक हो गया तत्काल उसने पुलिस को सुचना दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार राय पुत्र राजेंद्र राय निवासी ग्राम भदसा मानोपुर अपने घर से कुछ ही दुरी पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते है। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा 15546 रूपये और सी टी बी कैमरा का राउटर और हार्डडिस्क उठा ले गए। सुबह दूकानदार जब दुकान खोलने गया तो शटर का ताला टुटा देख भौचक हो गया तत्काल उसने पुलिस को सुचना दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
---------------------------------------------------------


