कोरोना को देखते हुये सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रामलीला व दुर्गापूजा होगा






मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में आगामी आने वाले पर्व को देखते हुए रविवार को शांति समिति की  बैठक आयोजित की गयी।
 बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रामभुवन तिवारी ने कहा कि रामलीला एवं दुर्गा पूजा प्रदेश सरकार की गाइड लाइन पर होगी।कोई भी पांडाल तथा मूर्ति के पदाधिकारी इसके विपरीत काम नहीं करेंगे। सरकार की गाइडलाइन का पालन करेंगे साथ ही साथ बिना परमिशन के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं होगी और न ही मेले तथा दुकाने लगेंगी। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने मूर्ति आयोजक तथा रामलीला समिति के पदाधिकारियों से अपील किया कि कोई भी नई परंपरा नहीं लागू होगी। वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का आप सभी को पालन करना होगा।इसमें कोई भी अगर मूर्ति आयोजक या रामलीला समिति के लोग इसका उल्लंघन करते हैं, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।साथ ही साथ जो भी लोग अनुमति लेकर मूर्ति स्थापित करेंगे तो मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए।सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे, मास्क लगाकर तथा सैनिटाइजर हमेशा साथ रखेंगे। 
अंत मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना नीरज कुमार पाठक ने दुर्गा पूजा एवं रामलीला तथा नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अशोक कुमार, बनवारी सोनकर,त्रिभुवन नारायण सिंह,अबुजर मदनी,समेत वलीदपुर करहाँ,खैराबाद, बनियापार, कैलेंडर तिराहा आदि स्थानों के मूर्ति आयोजक संजीव उपाध्याय, लालजी वर्मा,अजय गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,दिव्यांश जायसवाल, डब्बू जायसवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शांति भंग की आशंका में पुलिस ने कुल 35 लोगो को किया गिरफ्तार
आगामी त्योहारों को देखते खाद्य सामग्रियों की हुई जांच >>