उप मुख्यमंत्री करेंगे मीरजापुर में, मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन





 

 : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर दोपहर 1.40 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद दो बजकर पांच मिनट पर विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दो बजकर 40 मिनट पर मां काली व तीन बजकर 15 मिनट पर मां अष्टभुजा का दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से चलकर अष्टभुजा डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। लगभग 40 मिनट बैठक करने के बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान की मौत 
पबजी गेम खेलने से मना करने पर युवक ने किया आत्महत्या >>