ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान की मौत

मऊ : मुहम्मदाबाद कोतवाली के मीरपुर रहीमाबाद गांव में रविवार की शाम छह बजे ट्रैक्टर ट्रॉली के टक्कर से किसान की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया। मुहम्मदाबाद कोतवाली के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी 59 वर्षीय रमपति राजभर शाम को खेत में चर रहे मवेशी को बाहर निकल सड़क से सिवान की तरफ ले रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर व ट्राली ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में मवेशी की तुरंत मौत हो गई। वहीं, किसान को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज


