घोसी उपचुनाव को लेकर नहीं हुआ तारीखों का ऐलान





उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। घोसी सीट पर उपचुनाव कब होंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है। रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उम्मीद थी कि केरल, बंगाल, असम, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु चुनाव के साथ घोसी सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मऊ की घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। यह सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है, क्योंकि सुधाकर सिंह से पहले इस सीट पर दारा सिंह चौहान विधायक थे। हालांकि, दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर 2022 में चुनाव जीते थे। फिर वह सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< घोसी चीनी मिल के जीएम का ट्रांसफर
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान की मौत  >>