पबजी गेम खेलने से मना करने पर युवक ने किया आत्महत्या





 

 

मऊ : पबजी गेम की लत में फंस चुका 22 वर्षीय युवक ने मां की डांट से नाराज होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

दोहरीघाट कस्बे के मल्लाह टोला निवासी 22 साल के जितेंद्र साहनी घर पर मां और छोटी बहन के साथ रहता था। पिता राजेश साहनी कुछ दिन पहले हैदराबाद तो बड़ा भाई विदेश में रहकर नौकरी करते है। सोमवार की शाम जितेंद्र घूमकर आने के बाद अपने कमरे चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां और छोटी बहन को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर झांककर देखा तो जितेंद्र का शव छत में लगे कुंडे में गमछे के फंदे पर लटक रहा था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य एकत्रित किया। इस दौरान उसने अपने हाथ पर कलम से लिखा था कि पबजी खेलने से मां मना कर रही थी। उसने इसके लिए मुझे डांटा है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर में परिवार ने बताया है कि वह पबजी का आदी हो गया था। काफी दिनों से उसे मना किया जा रहा था लेकिन वह मान नहीं रहा था। वह पबजी गेम में कुछ धनराशि भी हार चुका था। वह नाव भी चलाता था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< उप मुख्यमंत्री करेंगे मीरजापुर में, मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन
लोकसभा में सांसद घोसी ने की एम्स के निर्माण की मांग >>