सड़क किनारे रह रहे लोगों को क्या वितरित कर रहे बीएसए

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हुये लाकडाउन के तीसरे दिन भी सड़को पर सन्नाटा रहा। लोग अपने घरों में ही रहे सिर्फ वही सड़क पर नजर आ रहे थे जिन्हें जिलाप्रशासन ने पास जारी किया था या अपने घर के लिये आवश्यक सामग्री लेने निकले थे जिलाप्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से लोगों को भोजन की व्यवस्था का भी प्रबन्ध किया गया था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर फुटपाथ पर रह गरीब परिवार के लोग जो किसी तरह मजदूरी कर के अपना और अपने परिवार का जीवन चलाते है लाकडाउन के बाद उनकी स्थिति खराब है उन लोगों को शुकवार को दोपहर के समय भोजन का पैकेट वितरित किया गया।प्रशासन द्वारा ये प्रबन्ध किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सो सके कोरोना वायरस के संक्रमण से जहाँ लोगो की आवाजाही बन्द है तो वही सिर्फ आवश्यक कार्य करने में लगे लोगों को ही व आवश्यक सामान लेने जा रहे लोगो को ही घर के बाहर निकल रहे है अनावश्यक निकलने पर पुलिस उनपे कार्याही भी कर रही है वही शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर जिलाप्रशासन पूरी तरह से तैनात था ताकि भीड़ मस्जिदों में जमाज पढ़ने के लिए न निकले इसके लिये पुलिस के लोग नमाज से पूर्व मौलानाओं से मिले और उनसे कहा कि लोगों को बताये की सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर लाकडाउन किया गया है ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रमण को रोका जा सके अगर लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ने भारी संख्या में आते है और अगर कोई व्यक्ति उनमे से संक्रमित हुआ होगा जिससे कई लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते है और कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की सम्भावना बढ़ जाएगी जिसके बाद मौलानाओं ने लोगों से मस्जिदों में नमाज न पढ़ने को कहा गया और कहा गया कि मस्जिद में नमाज न पढ़ कर लोग जुम्मे की नमाज कर में ही पढ़े जिसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के लिये भीड़ मस्जिदों के लिये नही निकली और लोग घरों में ही नमाज अदा की गुरुवार को शासन द्वारा एक दूसरे के बीच मे एक मीटर दुरी रखने की गाइड लाइन का उल्लंघन दुकानदार व ग्राहकों ने जमकर किया मगर शुक्रवार को इसका नजारा बदला बदला सा रहा दुकानदार ने अपने सभी ग्राहकों से एक मीटर की दूरी पर बने गोले में रहने का निवेदन किया जिसके बाद ग्राहकों ने भी पूरी तरह से समाजिक दूरी का ध्यान रखा।


