शिक्षा विभाग की जमीन से हटा अतिक्रमण





शिक्षा विभाग की भूमि से सीमांकन उपरांत जो 1 दिन पूर्व हुआ थाl उसके अनुसार पक्षों ने लेखपाल की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया है मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर के साथ निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाया जा रहा था। जिलाधिकारी  के निर्देश के क्रम में 1 दिन पूर्व सरकारी भूमि को सुरक्षित करने हेतु ग्राम सहादतपुरा के नान जेड ए गाटा संख्या 281, 282 आदि का सीमांकन  उपजिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा किया गया ,जो राजकीय पुस्तकालय की भूमि है।सीमांकन में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया  ।पक्षो को मौके पर बुलाकर चेतावनी दी गई कि अवैध अतिक्रमण हटा लें अन्यथा दो दिवस के बाद हटवा दिया जाएगा, परंतु मौके पर उपस्थित पक्षों ने सीमांकन से संतुष्ट होकर स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई थी। इस प्रकार शिक्षा विभाग की भूमि से अवैध अतिक्रमण स्वयं पक्षों द्वारा हटाए जाने पर हबाउंड्री बनाकर शिक्षा विभाग की भूमि को सुरक्षित कर लिया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में किन लोगों पर की गयी शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही
याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी >>