पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।






     
             जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों के साथ ही अमिला, सरवा, दुबारी, खैरा बाद,गोठा में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
             भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर जनपद के सभी स्थानीय ब्लाक के किसानों को किसान संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। 
             कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने अपने स्थानीय ब्लाक मुख्यालयों पर सहभाग किया।
             कार्यक्रम में किसानों से संबंधित योजनाओं तथा उसके लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। हर कार्यक्रम में अलग अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
              वक्ताओं के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित किसानों के एक साथ एलईडी टीवी के माध्यम से देश के अलग अलग हिस्सों से जुड़े किसानों से वर्चुवल अटल संवाद किया, तथा उनसे खेती बाड़ी के बारे में चर्चा की।
              प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार किसानों  के हित में लगातार फैसले ले रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द किसानों कि आय दोगुनी की जाए। किसान हमारे देश का अन्नदाता है,हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है, इसके साथ ही सबसे अधिक रोजगार कृषि के माध्यम से ही मिलता है। अतः हमारा लक्ष्य किसानों का उत्थान है।
              विपक्ष में बैठे लोग षड़यंत्र के तहत देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे है लेकिन उनका षड़यंत्र बेकार जाएगा, जनता सरकार की कार्यप्रणाली को समझ रही है और सरकार की योजनाओं पर पूरा विश्वास करते हुए उसका न सिर्फ समर्थन कर रही है बल्कि उसका भरपूर लाभ भी उठा रही है।
              वक्ता के क्रम में विधायक विजय राजभर घोसी, विधायक  राम सोनकर मोहम्मदाबाद,अरिजीत सिंह परदहा,अरविंद सिंह कोपागंज,संजय पाण्डेय सरवा,रजनीकांत बदराव, डा0 एच एनसिंह दोहरीघाट,दूर्गविजय राय फतेहपुर मंदाव,हरेंद्र प्रजापति रतनपुरा,अरुण सिंह रानीपुर,जनार्दन चौहान दूबारी,शकुन्तला चौहान गोठा, सुदर्शन सोनकर खैराबाद,सीताराम पटेल अमिला में रहे।
                       



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा नेता अखिलेश राठौर ने किसानो से की चर्चा
अलाव पर किसानों से मिले पूर्व जिलाध्यक्ष साधू यादव >>