कांग्रेस ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान परीक्षा में पास छात्रों को किया पुरस्कृत





*मऊ* भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13-14 सितम्बर को राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता करायी गयी थी  इस प्रतियोगिता परीक्षा में 16 से 22 साल तक के छात्र-छात्राओं ने  हिस्सा लिया था इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे विजेता पुरस्कार वितरण समारोह 18 अक्टूबर को किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार बलबीर यादव लैपटॉप द्वितीय पुरस्कार भीमरत्न कुमार मोबाईल तृतीय पुरस्कार टैबलेट प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार के रूप मे 4 से लेकर 13 रैंक वालों को बैग,14 से लेकर 23 रैंक वालों को डॉक्युमेंट फोल्डर ,24 से लेकर 33 रैंक वालो को काफी मग का वितरण किया गया इसके ऊपर की रैंक वालों को रिचार्ज कूपन दिया गया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोरोना काल में छात्रों और नौजवानों के बीच अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गयी है. प्रतियोगिता की टैग लाइन थी 'मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है.' 
उन्होंने  कहा कि कोरोना काल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद थे . ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं के बीच में जाने का एक सफल प्रयास किया है.  दिवंगत नेता राजीव गांधी की सोच थी कि राजनीति से इतर भी युवाओं को कैसे जोड़ा जाए. जिससे नये भारत की परिकल्पना में उनका अहम योगदान हो सके. 
बालकृष्ण चौहान ने कहा कि राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता में 12 लाख 50 हजार 648 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन एनरोलमेंट कराया है, जो एक रिकॉर्ड है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में जानने का अवसर मिला । मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ0 जय प्रकाश राय धूमकेतु ने अपने सम्बोधन मे कहा कि राजीव गांधी द्वारा लाई गयी संचार क्रान्ति देश की तश्वीर बदल कर रख दिया है आज गरीब घर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर सकता है आज पूरा विश्व परिवार की तरह हो गया है शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस प्रतियोगिता से कोरोना काल में छात्रों-युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रूचि को बढ़ावा मिला, वहीं बच्चों को देश के महापुरूषों और देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में सच्ची जानकारी भी मिली उन्होंने कहा कि आज इतिहास को तोड़-मरोड़कर युवाओं के सामने पेश किया जा रहा है. जबकि डिजिटल इंडिया, राजीव गांधी की ही देन है. देश में सबसे पहला कंप्यूटर वही लाये थे. युवाओं के बीच उनके योगदान को बताना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।
घनश्याम सहाय ने कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिए तमाम योजनाएं हैं, जैसे- मनरेगा, भोजन का अधिकार, डिजिटल भारत, पेंशन, पंचायतीराज व्यवस्था आदि लेकिन भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है।रामजपित पांडेय कहा कि 
आज  योगी सरकार घोटाले का पर्याय हो चुकी है. कोरोना महामारी में भी कोविड घोटाला, 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला, पीएफ घोटाला आदि तमाम घोटाले योगीराज की देन हैं ।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शामिल थे डॉ0 छाया सिंह, संजय यादव,डॉ0 अजय कुमार पांडेय,धर्मेद्र सिंह,डॉ0 सुमित्रा जी,राजमंगल यादव,शिला भारती, अकरम प्रेमियर,नज़ीर अहमद,शिवाजी कन्नौजिया, विनोद कुमार,ओबैदुल्लाह अंसारी,नेसार अहमद,मोसफ़फे जमाल,सम्पत मौर्या, महेंद्र गुप्ता, स्वामीनाथ राय, ओमप्रकाश ठाकुर,मनोज सिंह,रमेश पांडेय,छोटे लाल,वीरेन्द्र कुशवाहा, सिकन्दर प्रसाद,ख्वाजा गुड्डू, विनय गौतम,रफी अतहर,असद नोमानी,अफसर खान,यासिर नदीम,अबुल फैज़,फैज़ अंसारी,जनमेजय सिंह,रविखण्डेलवाल, अजय गुप्ता,वीरेन्द्र चौहान, रमा शंकर चौहान, आफताब सिद्दीकी,तौसीफ इलाही,संजय चौहान, विक्रम चौहान, आदि।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< संदिग्धपरिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
नवरात्र पर हियुवा ने किया फलहार का आयोजन >>