पुराघाट के नदी में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा





 

पुलिस अधीक्षक  सुशील  घुले ने प्रेस वार्ता करते हुये बताया कि क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद नन्दलाल के नेतृत्व में थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस तथा स्वाट टीम को उस वक्त अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 29.09.2020 को जरिये मुखबिर की सूचना पर मीरपुर रहीमा बाद तमसा नदी पुल के पास से, थाना मुहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 703/20 धारा 302 भादवि में संलिप्त अभियुक्त नगीना साहनी पुत्र सीता साहनी निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ को आज दिनांक 07.10.2020 को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर मीरपुर रहीमाबाद में बंद पडे़ लाल बहादुर स्कूल के पास से आलाकत्ल लोहे की राड बरामद हुआ। 

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.10.2020 को थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत पुराघाट नदी पुल के पास किनारे झाड़ियों में एक शव मिला था जिसकी पहचान विनोद साहनी पुत्र नन्दलाल साहनी निवासी मीरपुर रहीमबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ के रूप में हुयी, जिसके सम्बन्ध में थाना मुहम्मदाबाद में मृतक के पिता की तहरीर पर मु0अ0सं0 703/20 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गयी।  

पूछताछ में उक्त नगीना साहनी पुत्र सीता साहनी द्वारा बताया गया कि मृतक विनोद साहनी हमारे पडोस में रहता था जिसका मेरे परिवार से बहुत ही ज्यादा मधुर सम्बन्ध थे, जो मुझे अच्छा नही लगता था, इस बात को लेकर मैने उसे कई बार मना किया था पर वह नही माना। मै उसे मारने के लिए बहुत पहले से ही फिराक में था, दिनांक 29.09.2020 को मुझे पता चला कि विनोद साहनी रात मे मछली मारने के लिए नदी की तरफ जा रहा है। इस पर मैं बंद पुराने स्कूल के पास उसका इंतजार करने लगा, तभी मैने मौका पाकर लोहे की राड से उसके सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा तत्पश्चात उसे घसीट कर नदी में फेंक दिया।

 

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री और क्षत्रिय समाज पर अभद्र भाषा बोलने वाला सहित तीन गिरफ्तार
अंगूठे का क्लोन बनाकर बैंक खातों से लाखों रुपये निकालने वाला शातिर सीएसपी संचालक गिरफ्तार, कब्जे से फ्राड के पैसे से खरीदी गयी हुंडई कार सहित लगभग 11 लाख रुपये कीमती विभिन्न सामान बरामद-*  >>