श्रद्धालुओं से भरी बस  पेड़ से टकराई 28 घायल   





               मऊ : श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की भोर में अनियंत्रित होकर हलधरपुर के रतनपुरा में एक पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हलधरपुर थाने की पुलिस सहित सीएमओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फौरन सभी को बस से निकालकर सीएचसी जोंगापुर भर्ती कराया गया। इसके बाद   सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर 24 श्रद्धालुओं का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही चार को वाराणसी रेफर कर दिया गया l। सभी लोग एक प्राइवेट बस से अयोध्या से दर्शन कर बलिया जा रहे थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, दो गिरफ्तार 
नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला चार्ज >>