पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, दो गिरफ्तार 





 

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना की पुलिस और गो तस्करों के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों गो-तस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया।  

गो तस्कर की पहचान इमरान निवासी बम्हौर और कासिद निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है।पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी के दो बदमाश बाइक से समोधी की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने बावन बीघा मैदान, गजहड़ा के पास घेराबंदी कर बदमाशों की प्रतीक्षा करने लगे, कुछ ही देर बाद संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक घुमा कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों बदमाश फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लोकसभा में सांसद घोसी ने की एम्स के निर्माण की मांग
श्रद्धालुओं से भरी बस  पेड़ से टकराई 28 घायल    >>