घोसी सांसद राजीव राय को CSPOC के सदस्यों, तथा अलग-अलग देशों के संसद के अध्यक्षों के स्वागत तथा उनसे तालमेल बनाने की जिम्मेदारी मिली

"घोसी सांसद राजीव राय के सांसद बनने के महज 1.5 साल में विपक्षी नेता होने के बावजूद उनकी योग्यता के आधार पर, तीसरी बार केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी"
********************************
घोसी लोकसभा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय उस वक्त जुड़ गया, जब घोसी सांसद राजीव राय को लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा कॉमनवेल्थ खेलों के संबंध में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। आपको बताते चलें, अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम 2030 के निमित्त आगामी 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच कॉमनवेल्थ के 28वें सम्मेलन में कॉमनवेल्थ के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन (CSPOC) के 53 सदस्यीय अध्यक्ष तथा पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे।
घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय इस अलग-अलग देशों से आ रहे अलग-अलग देशों के संसद के स्पीकर्स को भारत की तरफ से एयरपोर्ट पर रिसीव करने के साथ उनके देशों के विचारों से अवगत होते हुए भारत की विभिन्न पहलुओं की जानकारी को उनसे साझा करके बेहतर तालमेल के साथ खेलों के सकुशल क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ने पर परस्पर सहयोग पर जोर देंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC) उद्घाटन करेंगे।
इस उद्घाटन समारोह में बेहद चुनिंदा सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें घोसी सांसद राजीव राय का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। सांसद राजीव राय को हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल करके भेजा गया था। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा को संबोधित करने के लिए भी की महासभा को संबोधित करने के लिए भी गोसी सांसद राजीव राय को केंद्र सरकार द्वारा चुनकर भेजा गया था। घोसी सांसद राजीव राय के अपार विदेश मामलों के अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने डेली सीमा को तोड़ते हुए एक बार फिर से सांसद राजीव राय की योग्यता का प्रयोग किया है। देसी लोकसभा वीडियो के बीच इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में अपने सांसद के प्रति बड़े पैमाने पर प्रेम और लगाओ तथा गर्व की अनुभूति देखने को मिली।
घोसी सांसद राजीव राय के सांसद बनने के बाद से यह तीसरा मौका है जब दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर राजीव राय की योग्यता तथा व्यापक कार्य क्षमता को देखते हुए घोसी सांसद राजीव राय को नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स के आने पर उनका स्वागत करने और उनके जाने के समय उन्हें विदा करने के साथ साथ परस्पर एक दूसरे के देशों से के विचारों को साझा करने के लिए नॉमिनेट किया है।


