सराफा कारोबारी से लाखों रूपये के सोना और चांदी की लूट





 

मऊ : कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव स्थित खाद गोदाम के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण लूट कर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर कप्तान इलामारन मौके पर पहंंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला चंदनपुरा निवासी सराफा व्यवसायी जितेंद्र वर्मा घोसी क्षेत्र के पिड़वाल मोड़ पर सराफा की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अभी वह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित टड़ियाव स्थित खाद गोदाम के पास पहुंचे ही थे कि तभी दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद लगभग पांच किलो चांदी और 150 ग्राम सोना लूट लिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी इलामारन तथा थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने योगी के मंत्री ने क्यों की ममता बनर्जी की तारीफ
घोसी सांसद राजीव राय को CSPOC के सदस्यों, तथा अलग-अलग देशों के संसद के अध्यक्षों के स्वागत तथा उनसे तालमेल बनाने की जिम्मेदारी मिली >>