भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ उठे बगावत के शुर





मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बगावत शुरू कर दी है। स्थानीय भाजपा के चार मंडल अध्यक्षों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से मिलकर जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाया है और पत्रक शौप कर कार्यवाही की मांग की है।मंडल अध्यक्ष अदरी, हलधरपुर, कोइरियापार ने आरोप लगाया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। जिसमे हम सब का नाम था लेकिन उसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने हस्ताक्षर से एक और सूची जारी की जिसमे हम सभी का नाम नही है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त व जिलाध्यक्ष द्वारा हटाए गए नगर पूर्वी अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया द्वारा दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया गया की जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के इतर जिलाध्यक्ष द्वारा सूची जारी की गई जो की गलत है। जब प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष जी जिमेदारी दी तो हम लोगो ने उनका स्वागत किया न की विरोध किया और हम लोगो के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है ये समझ से परे है वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस पर सवाल किया गया तो वे टालते हुए कहा की कुछ नही है सब गलत है ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अंडर 19 क्रिकेट फाइनल में शारदा नारायण अकादमी ने मारी बाजी
ठंड को देखते हुए बढ़ी स्कूल की छुट्टियां >>