दीवाल गिरने से 17 लोग घायल पांच लोगो की मौत





 

मऊ। जिस घर में खुशहाली थी शादी की स्थानीय बज रही थी। महिलाएं शादी के गीत गा रही थी वहा चंद समय बाद मातम का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार घोसी कस्बा में बृजेश गुप्ता की शादी की रस्में चल रही थी। जिसमें हल्दी का कार्यक्रम शुक्रवार को शाम को हो रहा था। महिलाएं वह बच्चे बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित हुए और वह शादी के घर से कुछ दूर हल्दी के रस्म अदा करने पहुंचे थे। कि इस दौरान उनके ऊपर एक दीवाल गिर गई और पास में ही बालू भी पड़ा था। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वही तीन महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें के साथ ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया आनन फानन में स्वास्थ्य व्यवस्था को हाई अलर्ट कर दिया गया। तो वही बड़ी संख्या में एम्बुलेंस लगाकर दीवाल गिरने के बाद दबे महिलाओं का रिस्क कर उन्हें बाहर निकल गया कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ को प्रकाश हॉस्पिटल व कुछ महिलाओं को फातिमा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रेस्क्यू समाप्त करने के बाद जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को समुचित उपचार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही घोसी से विधायक सुधाकर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा उक्त घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के भी कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे जिसमें योगेंद्र नाथ राय कौशल कुमार राय संतोष सिंह रामानुज चुन्नू ने पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आशा को मिला आयाम, खुशियों को दे रहे जन्मः डा एकिका सिंह
घोसी दीवार मामले में पुलिस ने जारी की मृतकों व घायलों की सूची >>