जिलाधिकारी ने बाहर से आये लोगों को घर मे ही आईसोलेट रहने के दिये निर्देश





जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया आज शाम से जनपद की सीमायें पूरी तरह से शील कर दी जाएगी किसी को अंदर आने की अनुमति नही होगी अब तक अन्य प्रदेशों से तकरीबन पाँच सौ से अधिक लोग आये है जिन्हें मऊ व मुहम्मदाबाद गोहना में स्कूलों की अधिग्रहित कर आसोलेशन सेंटर बनाया गया वहाँ इनको रखा गया इन सभी लोगो को खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है वही जो लोग इससे पूर्व अपने घरों को पहुँच गये है वो लोग अपने घर मे ही आइसोलेट रहे उनके परिवार और गाँव के लोग भी इस बात का ध्यान रखे कि बाहर से आये लोग 14 दिन तक अकेले एक कमरे में रहे यदि कोई नही माना है तो उसकी जानकारी दे ताकि उसे अपनी निगरानी में रखा जा सके खाद रसायन की दुकान खुली रहेगी वही  हारवेस्टर मालिक मशीनों को चलाने के लिये प्रदेश के जिस जनपद से उन्हें आना है पास बनवाकर उन्हें ला सकते है इन मशीनों की रिपेयरिंग सम्बंधिक्त दुकाने खुली रहेगी श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी अनावश्यक बाहर अपने घर से नही निकलेगा और पकड़ा गया तो उस पर कार्यवाही होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ये लो मेरी गुलक के पैसे ताकि कोई भूखा न रहे
मैं कही रहू किसी को भूखा नही सोने दूँगा-राजीव राय >>