मऊ में कोरोना को लेकर डीएम-एसपी ने प्रेस वार्ता में क्या कही महत्वपूर्ण बातें

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुये कोरोना वायरस को कई महत्वपूर्ण बातें बतायी है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात बजे से लाकडाउन है लाकडाउन का उल्लंघन करने पर 30मुकदमे दर्ज हुये और 67लोग को हिरासत में लिया गया 15लोगो का 151 में चालान किया गया 265 वाहन सीज किये गए 104 वाहनों का चालान किया गया तथा 605 लोगों को चेतावनी देने के बाद छोड़ा गया पूरे जनपद में 55 बैरियर बनाये गए है जहाँ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है जहाँ लोगो की जाँच की जा रही है और लोगो को कोरोना के सम्बंध में बताया भी जा रहा और अनावश्यक घूमने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लाकडाउन का उल्लंघन कोई पाया गया तो उसे हिदायत देकर छोड़ा नही जाएगा कड़ी कार्यवाही कि जाएगी आवश्यक सामानों की दुकान सुबह 10 बजे से 4 बजे तक ही खुलेगी साथ ही दुकानदारों को ये भी हिदायत है को दुकान के अंदर और बाहर भीड़ नही होनी चाहिये दुकानदार दुकान एक-एक मीटर पर गोल घेरा बनायेगे और जो भी सामान लेने आएगा उसी घेरे में खड़ा होगा घेरे का उल्लंघन करने पर दुकानदार व सामान लेने वाले दोनों पर कार्यवाही होगी आवश्यक सामान लेने जाने के लिये मोटरसाइकिल पर एक ब्यक्ति और चार पहिया पर सिर्फ दो व्यक्ति ही रहेंगे। सब्जी ठेले पर घूम कर मुहल्लों में बेचेंगे उन्हें एक जगह स्थायी रूप से ठेला खड़ा कर के बेचने पर कार्यवाही हो सब्जी लेने के लिये मंडी ठेला लेकर जायेगे मंडी में सुब ह 11 बजे तक शहर के लोगो को और 11 बजे से 1बजे तक अन्य जगह के दुकानदारों को सब्जी दी जाएगी मुहल्लों में हो रही भीड़ को रोकने के लिए फुट पेट्रोलिग होगी प्रशासन से अनुमति लेकर सामानों की होम डिलीवरी की छूट दी जाएगी।पटरियों पर रहने वाले लोगो को बिभिन्न सगठनों के माध्यम से राशन की व्यवस्था की जा रही है


