अनावश्यक घूमने पर मऊ पुलिस ने कितनों पर दर्ज किया मुकदमा





कोरोना वायरस पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मे लाकडाउन कर दिया जिसके बाद बुधवार को लाकडाउन का पालन कराने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस ने कमर कस ली है लाकडाउन के अंतर्गत सभी को घर मे  ही रहने का निर्देश दिया गया किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नही है बुधवार को लाकडाउन का उल्लंघन करते हुये सड़क पर अनावश्यक घूम रहे लोगो पर मऊ पुलिस ने बढ़ी कार्यवाही की है लाकडाउन का उल्लंघन करने पर मऊ पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज किये है और इसके अंतर्गत 59 लोगो को पाबंद किया है लाकडाउन का उल्लंघन करने में सरायलखंसी थाने में 2मुकदमा 8लोग रानीपुर में 8 मुकदमा 8 लोग कोपागंज में 4मुकदमा 20 लोग दोहरीघाट में 1 मुकदमा 5लोग दक्षिणटोला में 1मुकदमा 5लोग मुहम्मदाबाद गोहना में 2 मुकदमा 2 लोग नगर कोतवाली में 2 मुकदमा 9 लोग व मधुबन में 2 मुकदमा 12 लोग पाबन्द हुये है । वही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लाकडाउन का पालन कराने के लिये बुधवार को सड़क पर उतरे व परिस्थितियों का जायजा लिया साथ ही अनावश्यक सड़क पर घूम रहे लोगो को रोकवा कर घूमने का कारण पूछा और जो भी अनावश्यक घूमते हुये मिले पर अपने मातहतों से कार्यवाही करने का निर्देश दिये।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ अनावश्यक दुकान खोलने पर एसडीएम ने कैसे सिखाया सबक
तफरी कर रहे लोगों को डीएम-एसपी ने ऐसे सिखाया सबक >>