अवैध तमंचा व कारतूस एवं नाजायज चाकू के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार





*_प्रेस नोट 30/12/2021_

थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नंदवासराय स्कूल के पास से प्रताप यादव उर्फ बबलू पुत्र केशव यादव निवासी भीरा थाना घोसी मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 753/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ दिनांक 29.12.21 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रसूलपुर के पास से दिलशाद पुत्र सेराजुद्दीन निवासी कोईरियापार थाना मुहम्मदाबाद मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 752/21 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


*



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
मऊ रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता व श्रमदान अभियान >>