80 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार* 





 

 

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.12.2020 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे थाना *घोसी* पुलिस द्वारा पाण्डेयपुर से भीमसेन पुत्र बहादुर निवासी अहिरानी थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर, भैरोपुर के पास से राजू उरांव पत्र बुद्धदेव उरांव निवासी भैरोनटोली थाना भण्डार जनपद लोहरदगा झारखण्ड के कब्जे से 30 लीटर तथा थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा रमेश साहनी पुत्र बालचन्द्र साहनी निवासी महुआबारी थाना दोहरीघाट के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध मे उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद जाने किसे बनाया गया किस ब्लाक का प्रशासक
मऊ में नोडल अधिकारी ने किस गाँव के प्रधान और सेक्रेटरी पर मुकदमा दर्ज करने के दिये निर्देश >>