रतनपुरा में ब्राह्मण विकास परिषद ने महामना मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

- महामना मालवीय जी एवं स्वर्गीय अटल जी की जयंती श्री गिरजापति इंटरमीडिएट कॉलेज गड़वा - मऊ में मनाई गई, जिसमें पूरे जनपद के तथा सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष तथा मंत्री आदि गण उपस्थित थे। सभा को जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय जी ने मालवीय जी एवं अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए काकी महामना मदन मोहन मालवीय के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिनके नाम के आगे महा मना लगा था मालवीय जी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता भी थे। अटल बिहारी वाजपेई के लिए उन्होंने कहा कि वे राजनीति के शिखर पुरुष थे और राजनीति में भी मर्यादाओं का पालन करते थे कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं होने दिया दोनों महान विभूतियों के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में पालन करना चाहिए जिससे मनुष्य का जीवन सफल होगा और उनके चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिले के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने बताया कि दोनों महान विभूतियों के कृतित्व और उच्च आदर्श को सदैव हिंदुस्तान याद रखेगा जिले के समस्त ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों तथा मंत्रियों ने अपने श्रद्धा सुमन अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त किए। सभा का संचालन निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर पांडेय ने किया तथा सभा की अध्यक्षता श्री राम जी उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने किया।सभा में मुख्य रुप से जिला मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी पूर्व जिला मंत्री मृत्युंजय तिवारी पूर्वांचल साहित्य परिषद के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी मधुबन ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय पांडेय परदहा ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत तिवारी रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष अवधेश तिवारी नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी के के पांडे एवं प्रणव चतुर्वेदी विजय कुमार पांडे संजीव दुबे विजय दुबे संजय दुबे अमित पांडे ओम प्रकाश पांडे जय प्रकाश पांडे दुर्गा मिश्रा जय प्रकाश पांडे ललित मोहन विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन पांडे प्रधानाचार्य श्री राजीव पांडे आदि उपस्थित रहे|


