दानवीर मुन्ना पाल और वीरेंद्र पाल आये आगे जिलाधिकारी को सौंपे सहयोग राशि





कोरोना वायरस से जहाँ देश जूझ रहा है वही लाकडाउन की वजह से कोई भूखा न सोये इसके लिये जहाँ प्रशासन पूरी तरह से तैनात है वो वही समाजिक सरोकारों से तालुक रखने वाले भी इस विषम परिस्थिति में पीछे नही है सोमवार को चन्द्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व दिवानी न्यायलय के अधिवक्ता विजय बहादुर पाल उर्फ मुन्ना पाल व दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन से पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल ने एक बार फिर अपनी उदारता का परिचय देते हुये आगे आये ताकि कोई पैसे से अभाव में भूखा न सोये इन्होंने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिल इस विषम परिस्थिति में 51000 का सहयोग प्रदान किया तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव से मिल 25000 का सहयोग प्रदान किया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पीड़ितों की मदद के लिये जिलाधिकारी मऊ को दिये सहयोग राशि
मऊ के हाजीपुर गाँव मे दो ने लगायी फाँसी >>