114 जमाती सहित 28 शरणदाता पर मऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोरोना वायरस को देखते हुये जिलाप्रशासन ने सख्त हिदायत दी थी कि यदि कोई भी व्यक्ति गैर जनपद वो अन्य प्रदेश से जनपद में आता है और जिसके यहाँ रुकता है इसकी जानकारी जिलाप्रशासन कंट्रोल रूम या पुलिस को देगा मगर तबलीगी जमात के 114 लोग प्रदेश से अन्य जनपदों व प्रदेश के बाहर दूसरे जनपदों से आये लोग जनपद के चार थाना क्षेत्रों के 28 लोगों के घरों पर चार से पाँच की संख्या में रुके हुये थे जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस व स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम ने तलास की जिसके बाद ये लोग पुलिस की गिरफ्त में आये पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये जनपद के बाहर से आये 114 व्यक्ति व इन्हें शरण देने में 28 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसमें जनपद में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन व धारा 144 लागू होने के बावजूद तब्लीक जमात के अन्य जनपद/प्रान्त से आये लोगों की उपस्थिति को छिपाकर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही व उदासीनता बरतने के आरोप में *जनपद के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत किये गये है, जिनमें स्थानीय (28) शरण दाताओं के साथ-साथ जमात में आये (114) लोगों पर भी अभियोग दर्ज किया गया है* जिसमें थाना मुहम्मदाबाद में 56 जमाती व 20 शरणदाताओं, थाना दक्षिणटोला में 29 जमाती व 4 शरणदाताओं, थाना कोतवाली में 15 जमाती व 03 शरणदाताओं, थाना कोपागंज में 15 जमाती व 01 शरणदाता के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।


