जरूरत मंदो के लिये खड़ा रहेगा इंडियन मेडिकल एशोसिएशन-डॉ संजय सिंह





कोरोना वायरस के कारण जनपद में लागू लाकडाउन के  आज आठवें दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा बनाये गये आवश्यक वस्तु बैंक  में इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के तरफ से  5 कुन्तल चावल ,5 कुन्तल आटा,120 किलो अरहर की दाल दिया गया । इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदो के लिए इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ अपनी पूरी क्षमता से तत्पर रहेगा। इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के सचिव डा0 सी0 एस0 साहनी ने जनपद वासीयो से अपील किये कि आप सभी लाकडाउन व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें ताकि आप भी सुरक्षित रहे व आपका परिवार भी सुरक्षित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने गरीबों में बाटा राशन
यदि भूखे पड़ोसी सो गया, तो संकल्प हमारा टूट गया--डॉ. रामविलास भारती >>