मऊ में कितने लोगों को प्रशासन ने भेजा एकांतवास में

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता करते हुये बताया कि चार थाना क्षेत्रों से 117 लोगों को चिन्हित किया गया है जो देश व प्रदेश के कई शहरों में आयोजित मरकजो में शामिल हुये थे जिसमे इन सभी को देर रात जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि 28 मार्च को 15 लोग बिजनौर से 16 लोग मुरादाबाद, 20 मार्च को 13 लोग महाराष्ट्र, 4फरवरी को 15 लोग मेरठ, 10 मार्च को 15 लोग दिल्ली व 14 मार्च को दिल्ली तथा 29 जनवरी को 11 व 14 की संख्या में ये लोग कोतवाली दक्षिणटोला कोपागंज व मुहम्मदाबाद गोहना में अलग-अलग जगहों से मरकजो में शामिल होकर ये लो जनपद में आये और इन्होंने अपने आने की सूचना किसी को भी नही दी और 4 से 5 की संख्या में लोग एक दूसरे के घरों में रुके हुये थे जिसकी जानकारी के बाद इन्हें वहाँ से निकाल कर सबको एक जगह क्वारीटाईन किया गया और और ये लोग जिन घरों में रुके हुये थे उन सभी लोगो को घर मे ही क्वार्टीन किया गया है पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि ये लोग जिन घरों में थे इसकी जानकारी छुपाया गया है उन लोगो के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जायेगा। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगो का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे लोग जहाँ कही भी हो उसकी जानकारी दे ताकि उनको क्वारीटाईन कराया जा सके। गाँव शहर के सभी लोग लाकडाउन का पालन करे तथा विदेश से या बाहर से आये लोगों को सख्त हिदायत दी कि वो घर मे ही रहे तथा बाहर से जिन भी व्यक्तियों को साँस लेने में परेशानी हो रही है तो वो कंट्रोल रूम को जानकारी दे ताकि उनका परीक्षण कराया जा सके लाकडाउन का पालन कर और अनावश्यक घर से बाहर न निकले आवश्यक कार्य के लिये जा रहे लोग इस बात का विशेष ध्यान दे कि वे उचित दूरी बनाये रखे साथ ही मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति और चार पहिया पर दो व्यक्ति से ज्यादा न चले साथ जिन्हें पास जारी हुआ है वो भी इन बातों का ध्यान रखे यदि कोई भी नियमों के विरुद्ध कार्य करता है तो उसपे कार्यवाही होगी।


