पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक बताया



भाजपा सांसद ने कहा कि अंग्रेजों ने सत्याग्रह के चलते देश नहीं छोड़ा था। अंग्रेजों ने निराश होकर भारत छोड़ा था। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा हो गए।



बेंगलुरु, एएनआइ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगडे़ ने महात्मा गांधी पर हमला करते हुए उनके नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक करार दिया है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हेगड़े ने कहा कि समूचा स्वतंत्रता संघर्ष ब्रिटिश सरकार की सहमति और समर्थन से रचा गया था।

सामंजस्य के आधार पर रचा गया स्वतंत्रता संग्राम था

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद ने कहा कि तथाकथित नेताओं में से किसी ने एक बार भी पुलिस की मार नहीं खाई थी। यह वास्तविक लड़ाई नहीं थी। यह सामंजस्य के आधार पर रचा गया स्वतंत्रता संग्राम था। हेगड़े इतने पर ही नहीं रुके।

भाजपा सांसद ने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह को नाटक बताया

उन्होंने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह को भी नाटक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थक कहते हैं कि आमरण अनशन और सत्याग्रह से भारत को आजादी मिली। यह सही नहीं है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शाहीन बाग गोली कांड में गिरी DCP चिन्मय बिस्वाल पर गाज, पद से हटाए गए
स्वागत को तैयार है राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन, पांच फरवरी से कर सकेंगे दुर्लभ गुलाबों का दीदार >>